Chat GPT क्या है और कैसे काम करता है (Chat GPT in Hindi) इंटरनेट पर और टेक्नोलॉजी की दुनिया में चैट जीपीटी की चर्चा काफी तेजी से हो रही है, इसके बारे में कहा जा रहा है कि यह गूगल को भी टक्कर दे सकता है। इसलिए लोगों को इसके बारे में जानने का बहुत ही उत्सुकता भी दिखाई दे रही है। इसलिए हमने सोचा क्यों ना आप लोगों को भी चैट जीपीटी के बारे में बता दें कि चैट जीपीटी क्या है?
चैट जीपीटी से आप जो भी सवाल पूछते हैं उसका सवाल लिखित करके आपको टैक्स फॉर्मेट में उपलब्ध करा देता है, फिलहाल वर्तमान समय में अभी भी इस पर काम चल रहा है और जल्द से जल्द इसको लोगों तक बड़े पैमाने पर पहुंचाया जाएगा.
लोगों ने सोशल मीडिया पर Chat GPT in Hindi यूजर के तौर पर इसका टेस्ट किया और उन्होंने चैट जीपीटी को बहुत सराहना दिया तो चलिए बिना समय गवाएं हम लोग भी जान लेते हैं चैट जीपीटी क्या है और चैट जीपीटी का इतिहास क्या है तथा चैट जीपीटी काम कैसे करता है।
चैट जीपीटी के बारे में जानकारी (Chat GPT In Hindi)
| Name | ChatGPT |
|---|---|
| Developer | OpenAI |
| Type | Chatbot |
| License | Proprietary |
| Release Date | 30th November, 2022 |
| CEO | Sam Altman |
| Website | chat.openai.com |
| Language | English |
चैट जीपीटी क्या है (What is Chat GPT In Hindi)
चैट जीपीटी तो फिलहाल अंग्रेजी भाषा में है इसका फुल फॉर्म जेनरेटिव प्रिट्रेंड ट्रांसफार्मर होता है। और इसको ओपन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के द्वारा बनाया गया है जो की एक प्रकार का चैट बोट है, प्राप्त जानकारी के अनुसार आप इसके द्वारा सरलता से शब्दों के प्रारूप में बात कर सकते हैं और अपने किसी भी प्रकार के सवालों का जवाब प्राप्त कर सकते है, अभी इसकी लॉन्चिंग हुई है तो यह बस अंग्रेजी भाषा को ही सरलता पूर्वक समझ पाता है।
इसमें आगे चलकर कई भाषाओं की जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है। आप यहां पर जो भी सवाल लिखकर पूछते हैं उस सवाल का जवाब चैट जीपीटी बहुत ही सरलता पूर्वक से आपको विस्तार से प्रदान कर देता है। चैट जीपीटी को साल 2022 में 30 दिसंबर के दिन लांच किया गया था। और इसकी अधिकारिक वेबसाइट chat open.com है।
चैट जीपीटी देखते ही देखते कुछ ही महीनों में काफी यूजर्स को अपनी तरफ अट्रैक्ट किया है। चैट जीपीटी यूजर की संख्या देखे तो लगभग 2 मिलियन के आसपास पहुंच चुकी है।
चैट जीपीटी का फुल फॉर्म (Full Form Of Chat GPT In Hindi)
Chat GPT का फूल फॉर्म Chat Generative Pre - Trained Transfer होता है, चैट जीपीटी बिल्कुल अलग ही प्रकार से काम करता है जैसे कि आप अगर किसी भी चीज को गूगल में सर्च करते हैं तो गूगल के द्वारा उसको उस चीज से संबंधित कई वेबसाइट दिखाएगा, लेकिन चैट जीपीटी में आप किसी प्रकार का सवाल सर्च करते हैं तो चैट जीपीटी उस सवाल का डायरेक्ट जवाब आपको टेक्स्ट फॉर्मेट में देता है। आप चैट जीपीटी के द्वारा निबंध, यूट्यूब वीडियो स्क्रिप्ट ,कवर लेटर,बायोग्राफी, छुट्टी की एप्लीकेशन, जैसे लेटर भी लिखवा सकते हैं।
चैट जीपीटी का इतिहास (History of Chat GPT In Hindi)
साल 2015 में Sam Altman और वर्तमान की ट्विटर के मालिक एलोन मस्क के द्वारा इस प्रोजेक्ट को शुरू किया गया था, जब इस प्रोजेक्ट को शुरू किया गया था तब उस समय इसे नानप्रॉफिट कंपनी के रूप में शुरू किया गया था। लेकिन 2 साल के बाद इसको एलोन मस्क के द्वारा छोड़ दिया गया।
इसके पश्चात बिल गेट्स की माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के द्वारा इसमें बेहतरीन अमाउंट का इन्वेस्ट किया गया, और साल 2022 में 30 दिसंबर के दिन एक प्रोटोटाइप के तौर पर इसे लांच किया गया।
चैट जीपीटी के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के अनुसार इस सेवा को लांच करने के बाद से करीब करीब दुनिया के अधिकतर लोगों तक इसने अपना पहुंच बना लिया है, और लगातार यूजर्स की संख्या में बढ़ोतरी भी होती जा रही है।
चैट जीपीटी कैसे काम करता है?(How Chat GPT Work)
इसकी जानकारी पहले से ही वेबसाइट पर काफी विस्तार से बता दी गई आखिर काम कैसे करता है, दरअसल ये ट्रेन करने के लिए डेवलपर के द्वारा इसके लिए पब्लिक के तौर पर उपलब्ध डाटा का यूज किया गया है। जो डाटा इस्तेमाल में लाया गया है उसी में से ये चैट बोट आपके द्वारा पूछे गए सवालों को सर्च करता है, और उसका जवाब ढूंढता है।
और फिर उसके बाद उसी जवाब को सही प्रकार से और सही लैंग्वेज में आपको अपने डिवाइस की स्क्रीन पर प्रस्तुत कर देता है, वहां पर आपको यह भी बताने का ऑप्शन मिलता है, कि आप इसके द्वारा दिए गए जवाब से संतुष्ट है या नहीं, आपके द्वारा जो भी सवाल का जवाब दिया जाता है। वह उसके हिसाब से अपने डाटा को भी लगातार अपडेट करता रहता है।
हालांकि मैं आपको बता देना चाहता हूं चैट जीपीटी का ट्रेनिंग साल 2022 में खत्म हो चुका है इसलिए आपको इसके बाद की जो भी घटना घटित होती है या फिर हुई है उसकी जानकारी या फिर अपडेट सही तरीके से उपलब्ध नहीं करा पाएगी।
चैट जीपीटी की विशेषताएं(Features of Chat GPT In Hindi)
आइए अब हम बात करते हैं चैट जीपीटी की ऐसी कौन-कौन सी विशेषताएं है, आप नीचे देख सकते हैं विस्तारपूर्वक चैट जीपीटी की विशेषताएं
- इसकी प्रमुख विशेषता यह है कि आपके द्वारा जो भी सवाल जीपीटी चैट से पूछे जाते हैं उसका उत्तर आपको आर्टिकल के रूप में प्रदान कर देता है।
- चैट जीपीटी से अगर आप किसी भी प्रकार का सवाल करते हैं तो उसका उत्तर रियल टाइम में आपको मिलता है।
- चैट जीपीटी का इस्तेमाल हम कांटेक्ट को बनाने में भी कर सकते हैं।
- यीशु पिता का इस्तेमाल करने के लिए किसी भी उधर से कोई भी पैसा नहीं लिए जाते हैं जो कि इस सुविधा को बिल्कुल मुफ्त में लोगों के लिए ही लांच किया गया है।
- आप जीपीटी चैट की माध्यम से बायोग्राफी एप्लीकेशन निबंध इत्यादि चीजें भी लिखकर तैयार करवा सकते हैं
अब आपको अच्छे से समझ में आ चुकी होगी चैट जीपीटी की विशेषताएं क्या क्या है तो चलिए अब हम जान लेते हैं चैट जीपीटी के कुछ फायदों के बारे में।
चैट जीपीटी के फायदे (Advantages of Chat GPT In Hindi)
चैट जीपीटी अभी हाल ही में लांच हुआ है इसलिए यूजर काफी दिलचस्पी ले रहे हैं। यह जानने के लिए कि हमें चैट जीपीटी से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं? तो आइए नीचे हम आपको इसके एडवांटेज की जानकारी भी प्रदान करते हैं और जानते हैं कि आखिर चैट जीपीटी के लाभ क्या क्या है?
- चैट जीपीटी से सबसे बड़ा फायदा यूजर को यह मिलता है कि जब वह इस पर कुछ भी सर्च करता है तो उसको डायरेक्ट उसके सवालों का जवाब बिल्कुल विस्तार में प्राप्त हो जाता है। यानी कि उसे अपने सवालों की पूरी जानकारी हासिल हो जाती है।
- जब आप गूगल पर कुछ भी सर्च करते हैं तो सर्च रिजल्ट के बाद आपको गूगल में अलग-अलग वेबसाइट दिखाई देता है, लेकिन चैट जीपीटी पर ऐसा बिल्कुल नहीं होता है, आपको आपके सवालों का जवाब डायरेक्ट आपको मिल जाता है।
- इसके अलावा एक अन्य शानदार सुविधा भी चालू कर दी गई है यानी कि जब आप कुछ सर्च करते हैं और जो सर्च रिजल्ट में जो आपको दिखाई देता है अगर आप उस रिजल्ट से संतुष्ट नहीं है। तो आप इसकी जानकारी भी चैट जीपीटी को प्रदान कर सकते हैं।उसी के आधार पर चैट जीपीटी द्वारा लगातार रिजल्ट को अपडेट किया जाता है।
- इस सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए लोगों से ₹1 भी चार्ज नहीं किया जाता है आप इसको बिल्कुल मुफ्त में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
चैट जीपीटी के नुकसान (Disadvantages of Chat GPT In Hindi)
चैट जीपीटी के फायदे तो आपने जान लिए पर फायदे के साथ-साथ चैट चैट जीपीटी से कुछ नुकसान भी है जोकि निम्नलिखित प्रकार से है।
- वर्तमान समय में चैट जीपीटी केवल अंग्रेजी भाषा को ही सपोर्ट करता है इसलिए जो लोग अंग्रेजी समझते हैं उनके लिए यह उपयोगी साबित होगा। हालांकि भविष्य में अन्य भाषाओं को भी इसमें शामिल किया जाएगा।
- और ऐसे कई सवाल भी मौजूद है। जिसका उत्तर चैट जीपीटी के पास भी नहीं है।
- इसकी ट्रेनिंग साल 2022 की स्टार्टिंग में ही खत्म हो चुकी थी तो ऐसे उसके पश्चात की जो घटना है उसके बारे में शायद ही आपको यहां पर जानकारी मिल पाए।
चैट जीपीटी कैसे इस्तेमाल करें? (How To Use Chat GPT In Hindi)
चैट जीपीटी का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आपको चैट जीपीटी के official वेबसाईट पर जाकर रेजिस्ट्रैशन करना होगा, चैट जीपीटी पर अकाउंट बनाने के बाद ही आप इसका इस्तेमाल कर सकते है, चैट जीपीटी का अकाउंट बनाने का प्रक्रिया निम्न प्रकार है।
1. सबसे पहले आपको अपने स्मार्ट फोन के किसी भी ब्राउजर को ओपन कर लेना है।
2. इसके बाद आपको Chat.openai.com वेबसाईट पर जाना होगा।
3 अब आपके सामने एक पेज खुलकर आएगा जहा आपको पहले लिंक पर क्लिक करना होगा।
4. अब आपके सामने chat जीपीटी का होम पेज खुलकर आएगा।
5. अब आपको दो ऑप्शन Log in और Sign up दिखाई देगा।
6. आपको इन दोनों मे से Sign up पर क्लिक करना होगा।
7. अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा जहा आपको Create your account जैसा इंटरफेस दिखेगा।
8. आप देखेंगे उसके नीचे आपको Email address पूछा जाएगा आपको Email id दर्ज कर लेना है।
9. आपको Email id दर्ज करने के बाद आपको Continue के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
10. इसके बाद आप चैट जीपीटी का इस्तेमाल करना शुरू कर सकते है।
Chat GPT से गूगल को कितना प्रभाव पड़ेगा?
Chat GPT भी गूगल की तरह एक इंफोरमेसन हब बनने वाला है , इस बात से यह साबित होता है यह गूगल को जरूर प्रभावित करगे। यदि उसेर्स के नजरिए से इसका इंटरफेस और कार्य करने के तरीका काफी आसान होता है तो निश्चित तौर पर गूगल को काफी प्रभावित करेगा।
हालांकि गूगल हर हफ्ते या हर महीने अपडेट लाता रहता है, अतः यह भी संभव है की गूगल भी Chat GPT को टक्कर देने के लिए खुद AI और भी मजबूत करेगा।
FAQ- Chat GPT In Hindi, Full Form
Q. चैट जीपीटी का फूल फॉर्म क्या है?
Q.चैट जीपीटी क्या है?
Q. चैट जीपीटी कब लांच हुआ?
Q. चैट जीपीटी कौन से भाषा मे लांच हुआ
Q. चैट जीपीटी 4 का मालिक कौन है?
निष्कर्ष - Chat GPT In Hindi
मुझे उम्मीद है की आपको ये हमारा लेख Chat GPT In Hindi और कैसे काम करता है, जरूर पसंद आया होगा। क्योंकि आज के लेख मे हमने Chat GPT से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान किया है।
अगर आपको ऐसा लगता है आज के लेख Chat GPT In Hindi मे कुछ सुधार करना अथवा इससे संबंधित को सवाल है तो आप मुझे कॉमेंट करके जरूर पूछे, और आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो आप इसे सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करे।


